संभल NEWS : धूमधाम से मनाया गया 65वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया 65वां स्थापना दिवस
News24yard
खलील मलिक संभल
सदर तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ का 65वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यगण ने मिलकर एकता, मेहनत और संकल्प के साथ संघ के विकास और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की दिशा तय की।
केक काटकर समारोह की शुरुआत
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, तहसीलदार रवि कुमार सोनकर, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सतेन्द्र चाहर, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सागर और जिलामंत्री उसमान खां द्वारा केक काटकर की गई। यह क्षण संघ के 65 वर्षों की समृद्धि और कार्यों की पहचान था। इस दौरान उन्होंने अमीन संघ के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया। संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सागर ने तहसीलदार रवि कुमार सोनकर का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही, संघ के सभी पदाधिकारियों ने वर्ष 2025 की डायरी का विमोचन किया और उसे सभी सदस्यों में वितरित किया। इस डायरी में आगामी वर्ष के लिए संघ की कार्ययोजना, कार्यक्रम और विकास के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सागर ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष
सुभाष चंद्र सागर ने अपने संबोधन में कहा कि अमीन संघ का यह स्थापना दिवस न केवल हमारे समर्पण और कार्यों का उत्सव है, बल्कि यह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। हमें अपनी मेहनत और एकता के साथ इस संगठन के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, सतीश बाबू, दीपक कपूर, तसलीम खां, महेश चंद्र, डूंगरमल, पतराम सिंह, इन्द्रपाल रवि, अनिल कुमार, योगेन्द्र कुमार, रामानंद शर्मा, सतीश दिवाकर, नरेश चौधरी, मी. आजम, कुमैल अशरफ, अश्वनी कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार शर्मा, कौशल कुमार, दिलीप कुमार, अशोक श्रीवास्तव, महिपाल, अमरनाथ, राहुल, मौ. फाजिल राधेश्याम सहित प्रदेश, मण्डलीय और जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण और सदस्यगण भी समारोह में उपस्थित थे। इसके साथ ही समस्त संग्रह अमीन और अनुसेवक भी समारोह में शामिल हुए।
संगठन के प्रति आभार
समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संघ की सफलता और भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की अपील की और सभी को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।