BIJNOR NEWS : महिला ने थाना प्रभारी समेत पांच के खिलाफ़ खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा

महिला ने थाना प्रभारी समेत पांच के खिलाफ़ खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा

महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

News24yard 

विज्ञापन
Baghpat

अमीन अहमद बिजनौरस्योहारा क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने थाना प्रभारी, दो उपनिरीक्षक व दो कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने महिला की तहरीर पर वाद दायर कर आरोपियों को नोटिस जारी करने के आदेष दिए हैं।

महिला का आरोप है कि पुलिस ने एक झूठा मुकदमा दर्ज किया था। दबाव बनान के पुलिस 11 नवंबर को उनके घर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं से बदसलूकी की। साथ ही उनके जेठ को फिरोज़ को घसीटते हुए थाने ले गई। चौबीस घंटे तक उन्हें असंवैधानिक रुप से हिरासत में रखा। इस दौरान फिरोज का उत्पीड़न किया गया। 23 नवंबर को पुलिस किरतपुर मडावर पहुंची। जहां से उनके एक रिष्तेदार को ले आई। जिसे अगले दिन दोपहर तक थाने में रखा।

महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, एसआई कृपाल सिंह, एसआई असकर खान सहित दो अज्ञात कांस्टेबल पर पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तहरीर दी थी। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।

WhatsApp Group Join Now