शामली
संवाददाता : पंकज उपाध्याय
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने बुधवार दोपहर तुलसी माता के अवतरण दिवस पर सनातन धर्म सभा में पथ संचलन का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के बाल स्वयंसेवकों ने तुलसी माता के महत्व को समझाते हुए 25 दिसंबर को तुलसी माता दिवस के रूप में मनाने का जन जागरण किया। पथ संचलन का प्रारंभ भारत माता के चित्र के सामने पूजा अर्चना और ध्वज प्रणाम से हुआ। इसके बाद, बाल स्वयंसेवकों ने उत्साह और राष्ट्रभक्ति से भरपूर गायन के साथ पथ संचलन शुरू किया।
संचलन की शुरुआत नगर संघ प्रचारक शांशाक ने भारत माता की जय और तुलसी माता की जय के उद्घोष के साथ की। पथ संचलन दीन दयाल मार्केट, मोहल्ला रोगनग्रान, कानूगोंयान, देवी मंदिर मार्ग, चौधरान पट्टी, आजाद मार्ग, मेन बाजार, चोक बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए सनातन धर्म सभा में समाप्त हुआ। इस दौरान नागरिकों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और इस दिन की महत्ता को समझा।
पथ संचलन के दौरान, बाल स्वयंसेवकों ने तुलसी माता दिवस के महत्व को प्रत्येक स्थान पर नागरिकों को बताया। उन्होंने बताया कि तुलसी माता का हमारे जीवन में विशेष स्थान है और 25 दिसंबर को यह दिन हमें उनकी पूजा और उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में राकेश काम्बोज, राजेश तिवारी, अर्जुन राणा, बिट्टू सैनी, शालू राणा, डॉ. सजयं राणा, भारत भूषण, वृहमानंद सहित अन्य संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस पथ संचलन और जन जागरण अभियान ने न केवल तुलसी माता के महत्व को उजागर किया, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।