जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एस.पी.ई.एल-2.0 कार्यक्रम की शुरुआत…

WhatsApp Image 2025-01-04 at 11.26.45 AM
विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

संभल

खलील मलिक

Post Views: 36,090 views

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एस.पी.ई.एल-2.0 प्रोग्राम का सफल शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. रीता की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान एस.पी.ई.एल कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए थाना बहजोई के नामित थानों के एस.पी.ई.एल प्रोग्राम के नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रशिक्षु स्वयं सेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एस.पी.ई.एल-2.0 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में जागरूकता बढ़ाना और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है। थाना ए.एच.टी के कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया। इस आयोजन के जरिए जिले में सुरक्षा और जागरूकता के स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

WhatsApp Group Join Now