सर्दी से बचाने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू संगठन का एक्शन, नगर आयुक्त के साथ रैन बसेरों का निरीक्षण…

WhatsApp Image 2025-01-09 at 1.50.31 PM

अलीगढ

विज्ञापन
Baghpat

अमित कुमार

Post Views: 36,242 views

सर्दी का सितम झेल रहे गरीबों को राहत दिलाने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय एक्शन मोड में आ गए हैं। सर्द रात में खुले आकाश के नीचे फुटपाथ पर सो रहे लोगों की मदद के लिए उन्होंने नगर आयुक्त के साथ मिलकर महानगर का निरीक्षण किया।

रात के समय कठपुला बैंडिंग जोन में सो रहे एक पिता-पुत्र को शेल्टर होम भेजा गया, जबकि नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज के शेल्टर होम की क्षमता बढ़वाई गई। योगेश उपाध्याय ने जब कुछ लोगों को खुले में सोते हुए देखा, तो उन्होंने रैन बसेरों की कमी का हवाला दिया। इसके बाद राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने नगर निगम से तुरंत अतिरिक्त रैन बसेरा बनाने की मांग की।

नगर निगम ने तत्काल कठपुला के पास अस्थाई रैन बसेरे के बराबर खाली वैडिंग जोन में रैन बसेरा बना दिया। इसके बाद पिता-पुत्र वहां आराम करने लगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने शहर के विभिन्न इलाकों का भी निरीक्षण किया, जैसे कंपनी बाग, गांधी पार्क, सूत मिल, शमशाद मार्केट, बरछी बहादुर, जीटी रोड, रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, दिल्ली गेट चौराहा, और गूलर रोड। इस दौरान खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

नगर निगम की इस पहल की योगेश उपाध्याय ने सराहना की और गरीबों की मदद के लिए लगातार इस प्रकार के कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now