राष्ट्रीय उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने राष्ट्रीय महासचिव विजय उपाध्याय का भव्य स्वागत किया…

शामली
पंकज उपाध्याय
Post Views: 36,136 views
राष्ट्रीय उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के सदस्योंने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव विजय उपाध्याय का धूमधाम से स्वागत किया। यह कार्यक्रम राजू उपाध्याय के माजरा रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और कमल उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विजय उपाध्याय का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान विजय उपाध्याय को माला पहनाकर और संगठन का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय उपाध्याय ने कहा कि उन्हें शामली में मिले इस सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उपाध्याय चेतना मंच का विस्तार अब देशभर में हो रहा है और लगभग आठ राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। जल्द ही सभी राज्यों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करेंगे।
विजय उपाध्याय ने समाज उत्थान के लिए सभी को मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि हमें समाज की बुराईयों को खत्म करने के लिए हर स्तर पर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाजसेवी संजय उपाध्याय की सराहना की, जो लंबे समय से समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर संरक्षक आचार्य धर्मपाल भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय, संगठन मंत्री सुरेश उपाध्याय और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।