अलीगढ : शिव मंदिर को कब्जा मुक्त करने की कोशिश, पुलिस से हुई राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की भिड़ंत..

WhatsApp Image 2025-01-29 at 12.44.37 PM

अलीगढ

विज्ञापन
Baghpat

उमेश शर्मा

Post Views: 36,340 views

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय (अन्नू भैया) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी शमशाद मार्केट स्थित 125 वर्ष पुराने शिव मंदिर को कब्जा मुक्त करने के लिए निकले। इस दौरान, क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक बन्ना देवी पंकज मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस राजवीर परमार ने उन्हें मंदिर की ओर बढ़ने से रोक लिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों के बीच नोक-झोंक और झड़प हो गई।

हिंदू संगठन की बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला लिया। इसके बाद, वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन मिलने पर सभी पदाधिकारी शांत हो गए। कुछ समय में अपर सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय संजय मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और नगर निगम अधिकारी विजय गुप्ता भी जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय के आवास पर पहुंचे।

काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने शिव मंदिर को कब्जा मुक्त करने के लिए एक महीने का समय मांगा, जिसे राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों और मंदिर के स्वामी अभिषेक खंडेलवाल ने स्वीकार कर लिया। जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक महीने में मंदिर को कब्जा मुक्त नहीं किया गया, तो संगठन खुद इसे कब्जा मुक्त करेगा और होली का पर्व भी उसी मंदिर में मनाएंगे।

इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला सचिव अमित कुमार, ऋषि चौधरी, गोलू पंडित, कृष्णा और कुलदीप चौहान शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now