अलीगढ : कुम्भ हादसे के शिकार श्रद्धालुओं के लिए राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने किया शोक..

WhatsApp Image 2025-01-30 at 2.49.37 PM

अलीगढ

योगेश उपाध्याय

Post Views: 36,102 views

अलीगढ़: राष्ट्रीय हिन्दू संगठन का आज साप्ताहिक समागम कुम्भ मेला में हुए भयंकर हादसे को लेकर विशेष रूप से आयोजित किया गया। संगठन ने हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और मौन धारण किया। संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि प्रयागराज में कुम्भ मेला के दौरान हुई भगदड़ की घटना दुखद है और इसे लेकर सभी हिन्दुओं को एकजुट होना चाहिए।

योगेश उपाध्याय ने आगे कहा कि संगठन द्वारा हादसे में प्रभावितों की मदद के लिए राहत कार्य किए जाएंगे और हम किसी भी समय उन्हें सुरक्षा और सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

समागम में राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, जिला महासचिव आकाश चौधरी, जिला प्रभारी संजय सिंह, जिला अध्यक्ष मिहिर यादव, कुलदीप चौहान, बनवारी लाल, मनीष चौधरी, संजय सिंह, महेश शर्मा, सोनू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन ने इस घटना के बाद शोक व्यक्त करते हुए समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now