Lok Sabha Elections 2024 | लोकसभा चुनाव के लिए SP और राष्ट्रीय लोकदल में सीट बंटवारे पर सहमति, वेस्ट यूपी की 7 सीटों पर RLD लड़ेगी चुनाव


लखनऊ: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच सीटों शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Lok Sabha Elections 2024 SP + RLD
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दिया। आरएलडी पश्चिमी यूपी में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
क्या बोले अखिलेश यादव?
बैठक में सहमति के बाद अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!
राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई!
जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! pic.twitter.com/gIViekBEvV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2024
आरएलडी ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश में एसपी-आरएलडी गठबंधन पर आरएलडी प्रवक्ता अंबुज पटेल ने कहा, “आरएलडी और समाजवादी पार्टी लंबे समय से गठबंधन में हैं। अखिलेश यादव के ट्वीट और (जयंत) चौधरी द्वारा इसे रीट्वीट करने से बीजेपी की साजिशों पर पूर्ण विराम लग गया है।”
राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें! https://t.co/O9Qc0VTPuv
— Jayant Singh (@jayantrld) January 19, 2024