BulandShahr News : ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी बुलंदशहर की भूमि – योगी आदित्यनाथ
ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी बुलंदशहर की भूमि – योगी आदित्यनाथ
नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध जनसम्मेलन में की शिरकत
News24yard
अमित कुमार, बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हाल में भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिर मुझे बुलंदशहर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बुलंदशहर की धरती पुरानी व ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी है। जिले की धरती ने इतिहास बनते देखा है। वह शहर की धरती को नमन करते हैं।
ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी बुलंदशहर की भूमि – योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला बुलंदशहर का पौराणिक इतिहास है। यहां मां भगवती अवंतिका देवी का मंदिर है। उन्होंने कहा कि वह केवल एक बात कहने आए हैं कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार मिला है। वोट की कीमत क्या होती है मनुष्य से ज्यादा कोई नहीं जानता। जब वोट गलत हाथों में जाता है तो अराजकता फैलती है। जब यही वोट सही हाथों में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है। देश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन में होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा सिर्फ सुनते थे। अब पहली बार ऐसा मोका आया जब अयोध्या के रामलला संग होली खेली गई है।
सीएम ने मंच से गिनाईं उपलब्धियां
देश के अंदर हाइवे, रेलवे का विकास हुआ है। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ है। विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है। 2017 से पहले प्रदेश असुरक्षित था। चंद परिवारों के हाथ में था। पहले बेटी, व्यापारी सुरक्षा की गुहार लगाते थे। अब अपराधी पलायन करता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए खुद को पहले ही तैयार करना है। दूसरों को मतदान के प्रति प्रेरित करना है। मोदी सरकार में 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का सम्मान, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन की सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी का देश हैं। एक नए भारत का दर्शन दुनिया कर रही है। अब सोने पर सुहागा हो गया, बीजेपी के साथ लोकदल आ गई। मिलकर किसानों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे। अब सही दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
चौधरी साहब को भारत रत्न
उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद नियंत्रण में हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। हम सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में किसानों के मसीहा को भारत रत्न दिया गया है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। यह सम्मान किसानों का है। उन्होंने लंबे समय तक किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी।