Baghpat News : आम के बाद अब रटोल के आडू हुए मशहूर

WhatsApp Group Join Now

आम के बाद अब रटोल के आडू हुए मशहूर

आम के बाद अब रटोल के आडू हुए मशहूर
आम के बाद अब रटोल के आडू हुए मशहूर

रटोल से विदेशों तक जा रहा आडू

News24yard 

रोशन प्रजापति, बागपत जिला बागपत का रटोल यहां पैदा होने वाले आम के कारण विदेशों तक मशहूर है लेकिन अब रटोल का आडू भी आम की बराबरी करने आ गया है। यहां पैदा होने वाले आडू की विदेशों में काफी मांग है। आडू की खेती करने वाले किसान की माने तो व्यापारी खेत से ही फसल ले जाते हैं।

गांव रटोल जिला बागपत में किसान अदनान परिवार के साथ रहते हैं। लंबे समय से वह आम की खेती करते आ रहे थे। कुछ वर्ष पहले उन्होंने खेती में बदलाव करने का मन बनाया। हालांकि नुकसान के डर से पहले उन्होंने कदम पीछे हटा लिए लेकिन बाद में परिवार के सहयोग से उन्होंने आडू की खेती करने का निर्णय लिया।

लगाए तीन वैरायटी के आडू

किसान अदनान बताते हैं कि वह आडू की तीन वैरायटियों शरबती, प्रभात और शेर पंजाब की खेती करते हैं। उन्होंने 12 बीघा भूमि में आडू के पौधे लगाए थे। तीन वर्ष बाद पौधे फल देने योग्य बन गए। उनका कहना है कि एक बार लगाया गया आडू का पेड़ 20 से 25 वर्ष तक फल देता है। अन्य फसलों से इस फसल में काफी मुनाफा होता है क्योंकि इसमें खर्च कम होता है और कीट लगने का दर कम रहता है जिससे इसमें मुनाफे के प्रतिशत और बढ़ जाता है। अब उन्हें एक लाख रुपये प्रति बीघा फसल प्राप्त होती है। जिसे वह बाजार में बेच देते हैं।

विदेशों में धूम

किसान अदनान बताते हैं कि गांव रटोल जिला बागपत में वह खेत में लगने वाले आडू को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में बेचते हैं। जहां उसे उनके बोए गए आडू विदेशों तक सप्लाई होता है। विदेशों में उनके आडू की काफी मांग है।

WhatsApp Group Join Now