बुलंदशहर NEWS : राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर बुलंदशहर पुलिस सतर्क, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया

WhatsApp Image 2024-12-04 at 2.16.23 PM

बुलंदशहर

विज्ञापन
Baghpat

अमित कुमार बुलंदशहर

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे के मद्देनजर बुलंदशहर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभल जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात

जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, देवरंजन नागर, सुभाष गांधी, सुभाष चौधरी, नरेंद्र चौधरी समेत कई अन्य नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। इन नेताओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि के घर पर भी रात से ही पुलिस की सख्त निगरानी जारी है।

WhatsApp Group Join Now