संभल NEWS : मिशन शक्ति के तहत बाल श्रम व मानव तस्करी के खिलाफ अभियान,

WhatsApp Image 2024-12-27 at 1.35.46 PM
विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

खलील मलिक संभल 

उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, ऑपरेशन खोज, नशा मुक्ति और बंधुवा मजदूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इन्हें समाप्त करना था। अभियान के तहत थाना मानव तस्करी रोधी और बाल श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बहजोई कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर सघन जांच की।

टीम ने स्कूलों के आस-पास, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, ढाबों, होटलों, पार्लरों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के तहत बाल श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान, बहजोई कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों, मैकेनिक शॉप्स, बस अड्डों और मुख्य बाजार में बाल श्रम के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के परिणामस्वरूप, 7 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। इन बाल श्रमिकों को उनके मालिकों से मुक्त कर उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा, बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत इन बाल श्रमिकों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

यह अभियान मिशन शक्ति की सफलता को दिखाता है, जिसमें बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को बधाई दी और इस प्रकार के अभियानों को आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया, ताकि समाज में बाल श्रम और तस्करी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now