मानव तस्करी और बालश्रम के खिलाफ अभियान, 7 बाल श्रमिक मुक्त…

WhatsApp Image 2025-01-09 at 11.53.26 AM

सम्भल

विज्ञापन
Baghpat

खलील मलिक

Post Views: 36,383 views

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सुश्री अनुकृति शर्मा के निर्देशन में थाना AHT और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने धनारी, बबराला और गुन्नौर क्षेत्र में मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और नशा उन्मूलन के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पांच संस्थानों की चेकिंग की गई, जिसमें 7 बाल श्रमिकों को मुक्त कर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।

संस्थानों के मालिकों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आम जनता को बालश्रम, नशा और मानव तस्करी जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में इन अवैध गतिविधियों को रोकना और लोगों को इनसे बचने के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना है।

WhatsApp Group Join Now