Bulandshahr News तेंदुए की आशंका से गांव के लोगों में भय का माहौल

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

Bulandshahr News : तेंदुए की आशंका से गांव के लोगों में भय का माहौल

बीबी नगर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ
बीबी नगर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

वन विभाग अधिकारियों ने जताई फिशिंग कैट की संभावना

News24yard 

Amit Saxena Bulandshahr : (तेंदुए की आशंका से गांव के लोगों में भय का माहौल) बीबी नगर के खैरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात तेंदुए जैसा जानवर देखा गया। लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। उधर मामला संज्ञान में आने पर वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने तेंदुआ नहीं फिशिंग कैट होने की संभावना जताई है।

खैरपुर निवासी एक युवक अपने साथियों बृहस्पतिवार रात बीबी नगर बुलंदशहर से घर लौट रहा था। जब वह गन्ना तौल केंद्र के पास पहुंचे तो उन्हें तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। उन्होंने कार रोककर उसकी वीडियो बना ली। कार की लाइट पड़ने पर जानवर वहां से जाने लगा। उन्ळोंने जानवर का पीछा कर उसकी वीडियो बनाई। उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

तेंदुए की आशंका से गांव के लोगों में भय का माहौल वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि जहां तेंदुआ देखने की बात बताई गई थी। उसके आसपास मौका मुआयना किया गया है लेकिन जांच के दौरान तेंदुए के फुट मार्क नहीं मिले है। अधिकारियों ने फिशिंग कैट की संभावना जताई है।

 

WhatsApp Group Join Now