पूर्व बसपा चेयरमैन का बेटा पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2025-01-17 at 11.17.16 AM

बुलंदशहर

अमित सक्सेना

Post Views: 36,133 views

चेयरमैन के बेटे पर दहशत फैलाने को फायरिग करने का आरोप

सिकंदराबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इरशाद उर्फ भोलू के बेटे अयान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अयान पर जमीन की रंजिश में गद्दीवाड़ा क्षेत्र में सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। अयान फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

गुरुवार रात करीब एक बजे थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम खुर्जा रोड पर गश्त कर रही थी, जब उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अयान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अयान शातिर अपराधी है और उसने 15 जनवरी को गद्दीवाड़ा में अपने साथियों के साथ फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अयान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now