Bijnor News : एक माह बाद वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

एक माह बाद वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार

एक माह बाद वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार
एक माह बाद वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार

गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

News24yard 

अमीन अहमद, बिजनौर नरायनपुर रतन, नजीबाबाद के जंगल में वन विभाग द्वारा एक माह पूर्व लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। उसे देखकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी गुलदार को वन विभाग की चौकी राजगढ़ ले गए।

वन विभाग के दरोगा हरगोविंद सिंह का कहना है कि करीब एक माह पूर्व गांव के लोगों ने जंगल में एक गुलदार देखा था। जंगल में गुलदार के होने की जानकारी के बाद से लोगों में भय का माहौल था। लोग अक्सर रात के समय जंगल में नहीं जाते थे। खेतों पर पानी लगाने का काम भी दिन में किया करते थे। गर्मी में काम करने से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। लोगों की शिकायत पर वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया था।

टीम ने किए प्रयास

(एक माह बाद वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार) वन विभाग की टीम ने जंगल में घूम कर गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए थे लेकिन वह टीम की पकड़ में नहीं आ सका था। विभागीय अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी। उसे खाने के लालच में आकर गुलदार पिंजरे में फंस गया।

WhatsApp Group Join Now