हापुड़ : बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2025-01-25 at 10.40.09 AM

हापुड़

विज्ञापन
Baghpat

अवनीश पाल

Post Views: 36,346 views

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में कर्नाटक पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने दिसंबर 2023 में कर्नाटक के बैंगलुरू के जयनगर कालोनी स्थित एक बंद पड़े घर से 700 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और 3.80 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया था।

कर्नाटक पुलिस के पीएसआई सद्दाम हुसैन अपनी टीम के साथ हापुड़ पहुंचे और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी तन्जीम अली को गिरफ्तार किया। तन्जीम अली जनपद हापुड़ के ग्राम अहमदपुर दादरी (जोगीपुरा) का निवासी है। कर्नाटक पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह आरोपी और उसका गिरोह बंद घरों को निशाना बनाता था और फिर लौट जाता था। आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था, जिससे वह पुलिस के रडार से बचता था।

कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के एक अन्य सदस्य की भी तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी तन्जीम अली एक शातिर अपराधी है, जो लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now