इगलास नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 20 वाहनों का चालान और 2 वाहन सीज…
अलीगढ
संजय भारद्वाज
Post Views: 36,023 views
इगलास पुलिस ने संदिग्ध वाहन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियंत्रण, अपराध पर अंकुश और गुंडा तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान 20 वाहनों का चालान किया गया, वहीं दो वाहनों को सीज भी किया गया। इगलास पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अराजक तत्वों में भय का माहौल है।
इस अभियान को इगलास नगर की नवागत पुलिस उपाधीक्षक आईपीएस श्रीमती दीक्षा भंवरे के नेतृत्व में चलाया गया, जिन्होंने हाल ही में सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। उन्होंने इगलास नगर में अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम को संदिग्ध वाहनों और अभियुक्तों की धरपकड़ करने का निर्देश दिया। इसके बाद, इगलास पुलिस ने मुख्य चौराहा, गोंडा तिराहा और तहसील रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान में उप निरीक्षक अर्जुन आंजना, उप निरीक्षक अनमोल सहोता, हैड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल चंद्रेश कुमार सहित पुलिस की टीम मौजूद रही। चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध वाहन की जांच की गई, और पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।