Most Expensive Ramayan | अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी रामायण, 4 पीढ़ियों तक पहुंचाएगी ‘भक्ति-आस्था’ का संदेश, देखें Video

Most Expensive Ramayan | अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी रामायण, 4 पीढ़ियों तक पहुंचाएगी ‘भक्ति-आस्था’ का संदेश, देखें Video
दुनिया की सबसे महंगी रामायण
दुनिया की सबसे महंगी रामायण

नई दिल्ली/अयोध्या: आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Inaugration) के लिए फिलहाल गिनती के दिन है। हालाँकि उससे पहले राम मंदिर और राम नगरी में कई ऐसे ख़ास तोहफे आ रहे हैं, जो कि मंदिर की शोभा और भी बढ़ाएंगे। ऐसे ही एक खास तोहफा, अयोध्या राम मंदिर में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Baghpat

यह एक ‘ख़ास’ रामायण है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी रामायण बताई जा रही है। इसकी कीमत 1।65 लाख रुपए आंकी गई है। इस रामायण में को बुक सेलर मनोज सती लेकर आए हैं। इस बाबत मनोज सती का कहना है कि, मौजूदा समय में दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगी रामायण इस मौजूदा दौर में अयोध्या के राम मंदिर में है।

यह है ‘खूबियां’

इस ख़ास ‘रामायण’ को लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने रामायण की खूबियों के बारे में बताया कि यह 400 साल तक सुरक्षित रहेगी। इसका एक बड़ा ही मनमोहक कवर भी बनाया गया है। इस रामायण को चार पीढ़ियां तक आराम से पढ़ी जा सकती हैं। इस ‘रामायण’ कास बाहरी बॉक्स का डिजाइन और कागज इसे काफी मनमोहक बनाता है। जैसे राम मंदिर तीन मंजिलों में बनाया जा रहा है, इसलिए इसे भी उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें एक स्टैंड है जिस पर रखकर आप बड़े ही आराम और मानयोग से इस ‘रामायण’ को पढ़ सकते हैं।

डिजाइनिंग भी ‘राम मंदिर’ जैसी

इस ख़ास ‘रामायण’ की डिजाइनिंग भी राम मंदिर जैसी ही है। इसके टॉप फ्लोर पर एक स्टैंड है, जिससे रामायण को पढ़ने में बड़ी ही सहूलियत होगी। इसके फ्लोर तैयार करने के लिए अमेरिकी वॉलनट का प्रयोग किया गया है। इसका कवर इंपोर्टेट मैटेरियल का बनाया गया है। इस बाबत मनोज सती ने बताया कि खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के पीछे मकसद यह है कि आपको हर पेज पर एक अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। इस खुबसूरत रामायण के हर पेज पर कुछ नया ही देखने को मिलेगा।

ख़ास स्याही और ‘एसिड फ्री’ पेपर का प्रयोग

इसकी स्याही जापान से मंगाई गई है, जो कि आर्गेनिक स्याही है। इस रामायण की स्याही जापान से और इसका पेपर ख़ास तौर पर फ्रांस से मंगाया गया है। यह एक प्रकार का ‘एसिड फ्री’ पेपर है। यह पेपर सिर्फ इसी रामायण में प्रयोग किया गया है। यह दुनिया के किसी भी बाजार में नहीं मिलती है। इसके हर पेज की डिजाइन अलग तरीके से तैयार की गई है। जानकारी दें कि, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को है और इससे पहले अब यह ‘रामायण’ लोगों के आकर्षण और कौतुहल का का केंद्र बन चुकी है।

WhatsApp Group Join Now