Bijnor News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार

मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार
मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार

मृतक के पिता ने मां के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

News24yard

अमीन अहमद, बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के जलालपुर गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने चार वर्षीय बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को चूल्हे पर रख आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पिता ने मासूम को आग से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

जलालपुर गांव में कपिल परिवार रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी आदेश देवी और इकलौता चार वर्षीय बेटा हर्ष हैं। वह खेती बाडी कर परिवार का पालन करते हैं। कपिल के मुताबिक बुधवार सुबह वह खेत पर गए थे। उनका छोटा भाई भी ट्रेक्टर लेकर चला गया था। घर पर उनकी पत्नी और बेटा है। करीब दस बजे वह घर पहुंचे तो देखा पत्नी चूल्हे के पास बैठी थी। बेटे को चूल्हे पर रखकर जलाने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने आनन फानन में बेटे को आग से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों जांच के बाद बेटे को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने किया मुआयना

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से फावड़ा भी बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ चांदपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच उपयोगी नमूने एकत्र किए हैं।

मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार
मां ने बेटे की हत्या कर शव को जलाया, गिरफ्तार

क्यो की हत्या

बेटे की फावड़े से हत्या करने, उसे आग में जलाने के दौरान मां का कलेजा नहीं पसीजा। जब पिता बेटे को डाक्टर के ले जाने लगा तो मां उसे भी मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ पड़ी। महिला के कृत्य को देख हत्या के पीछे कोई बड़ा कारण छिपा होना प्रतीत होता है। हालांकि महिला के पति ने गृह कलेश, कोई विवाद होने से इंकार किया है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि यदि घर में कोई विवाद नही तो महिला ने ऐसा कदम क्यो उठाया।

क्या बोले अधिकारी

महिला को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की जा रही है। कई मामले सामने आए हैं। जल्द घटना के पीछे छिपे कारणों का खुलासा किया जाएगा। – राम अर्ज, एसपी ग्रामीण

WhatsApp Group Join Now