आयुष्मान योजना से मुवीन को वृंदा हॉस्पिटल में मिला नया जीवन…?

WhatsApp Image 2025-01-18 at 2.57.34 PM
विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

अलीगढ़

योगेश उपाध्याय

Post Views: 36,052 views

वृंदा हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ उठाते हुए मुवीन को नया जीवन मिला है। मुवीन, जो ताले की फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता था, अपने दोनों कूल्हों के दर्द से परेशान था और चलने-फिरने में लाचार हो गया था। इसके कारण न केवल उसकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा, बल्कि परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

आयुष्मान योजना के तहत मुवीन को वृंदा हॉस्पिटल में इलाज का अवसर मिला, जहां उसके दोनों कूल्हों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. अमित वार्ष्णेय और डॉ. अणिमा दयाल की देखरेख में यह ऑपरेशन हुआ, जिससे मुवीन को राहत मिली। डॉक्टरों ने बताया कि मुवीन के दोनों कूल्हों में एवीएन हिप की समस्या थी, जिसका उपचार महंगा होता है और लंबी प्रतीक्षा भी करनी पड़ती है, लेकिन आयुष्मान योजना के माध्यम से उसे तत्काल इलाज मिला।

तीन महीने पहले एक कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था और अब दूसरे कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। मुवीन की पत्नी ने डॉक्टरों और अस्पताल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका परिवार अब राहत महसूस कर रहा है। इस सच्ची कहानी ने आयुष्मान योजना की सफलता को और भी स्पष्ट किया है, जहां निजी अस्पताल भी सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now