संभल NEWS : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया

WhatsApp Image 2024-12-25 at 1.46.58 PM
विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

खलील मलिक संभल  

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अनुकृति शर्मा ने पुलिस लाइन बहजोई में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेई के विचारों पर व्याख्यान दिया गया

उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर अपराध और उनसे बचने के उपायों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं और बच्चों के संरक्षण के लिए नए संहिता में किए गए प्राविधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यह आयोजन उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का एक प्रयास था, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरित हो सके।

WhatsApp Group Join Now