Baghpat News : विश्व हिंदू महासंघ के बागपत जिलाध्यक्ष बने पं0 निक्की भैया

विज्ञापन
M.S Advt.
M.S Advt.
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now

विश्व हिंदू महासंघ के बागपत जिलाध्यक्ष बने पं0 निक्की भैया

विश्व हिंदू महासंघ के बागपत जिलाध्यक्ष बने पं0 निक्की भैया
विश्व हिंदू महासंघ के बागपत जिलाध्यक्ष बने पं0 निक्की भैया

जिलाध्यक्ष बनने पर जताया वरिष्ठजनों का आभार

News24yard

प्रदीप पांचाल बागपत। विश्व हिंदू महासंघ के मेरठ मंडल प्रभारी ने पं0 निक्की भैया को बागपत का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। घोषणा के बाद से उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महासंघ के वरिष्ठजनों का आभार प्रकट किया है।

पं0 निक्की भैया (निखिल शर्मा) ने बताया कि वह काफी समय से विश्व हिंदू महासंघ से जुडे़ हैं। बुधवार को एक बैठक के दौरान मेरठ मंडल प्रभारी नरेश उपाध्याय ने उन्हें बागपत का जिलाध्यक्ष घोषित किया। अचानक हुई घोषणा से वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहना कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को आगे बढाने, मजबूत करने का काम करेंगे। उनके कार्य से वरिष्ठजन अपने फैसले पर गर्व करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदू महासंघ के सरंक्षक हैं। जबकि कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति हैं। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के उद्देश्य अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कराना, हिंदू राष्ट्र घोषित कराना, सभी सनातनियों को संस्कृतिक परम्परा की जानकारी देना व सनातन धर्म की रक्षा करना है।

WhatsApp Group Join Now

You Might Be Missed