कड़ाके की सर्दी में गरीबों की मदद को आगे आएं साधन सम्पन्न लोग…

WhatsApp Image 2025-01-16 at 4.50.51 PM

अलीगढ़

अमित ठाकुर

Post Views: 36,135 views

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन अलीगढ़ के कंपनीबाग चौराहे पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ युवा जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, युवा उपाध्यक्ष उमेश शर्मा और युवा सचिव अमित ठाकुर ने किया।

योगेश उपाध्याय ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साधन सम्पन्न लोगों से आग्रह किया कि वे गरीबों की सेवा के लिए आगे आएं और उनकी हर संभव मदद करें।

इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने भी गरीबों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सामूहिक संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए थोड़ी राहत प्रदान करने का एक प्रयास है। इस आयोजन ने अलीगढ़ में मानवीयता और सेवा भाव की मिसाल पेश की।

WhatsApp Group Join Now