शामली : नाबालिक से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

WhatsApp Image 2025-02-01 at 11.41.50 AM (1)

शामली

पंकज उपाध्याय

Post Views: 36,099 views

थानाभवन पुलिस ने नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए थे।

पीड़िता किशोरी ने थानाभवन पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उसने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक अमित कुमार, पुत्र महावीर सिंह, निवासी ग्राम जाफरपुर, थाना थानाभवन, ऊन रोड मनट रास्ते पर मौजूद है। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना और उपनिरीक्षक सोमपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है। इस अभियान में उपनिरीक्षक सोमपाल और हैड कॉन्स्टेबल गौरव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इस सफलता से पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को और मजबूत किया है।

WhatsApp Group Join Now