संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न, बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर चर्चा…

WhatsApp Image 2025-01-09 at 11.26.03 AM

सम्भल

खलील मलिक

Post Views: 36,154 views

उत्तर प्रदेश के सांभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन बीडी इंटर कॉलेज में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री अर्जुन बाल्मीकी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यशाला में अर्जुन बाल्मीकी ने बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के महत्व और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति सम्मान और उसका सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, सुरेश अटल, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती पारूल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सय्यद शान अली, जितेंद्र सैनी, प्रमोद सैनी, विपिन गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, श्रवण कुमार, मनोज राणा, अरविंद शर्मा, नवीन आर्य, मुकेश शर्मा, शिवम बाल्मीकी, प्रेमपाल सैनी, दिनेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पारुल शर्मा ने की, जबकि संचालन का कार्य सुमित श्याम ने किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पारुल शर्मा और जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सैनी का जोरदार स्वागत किया। कार्यशाला के माध्यम से संविधान के प्रति कार्यकर्ताओं में नई जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ।

WhatsApp Group Join Now