फरीदाबाद के विकास पर खर्च होंगे साढ़े 4 हजार करोड़, रियल एस्टेट को होगा फायदा 

2
WhatsApp Group Join Now
फरीदाबाद के विकास पर खर्च होंगे साढ़े 4 हजार करोड़, रियल एस्टेट को होगा फायदा
कनेक्टिविटी से लेकर जरूरी सुविधाओं पर होगा फोकस, स्मार्ट सिटी की ओर आकर्षित होंगे अन्य शहरो के खरीदार
फरीदाबाद। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर ने फरीदाबाद में कई बड़ी घोषणाएं की। स्मार्ट सिटी के विकास के लिए लगभग साढ़े 4 हजार करोड़ खर्च किये जाएंगे। एफएमडीए की चौथी बैठक में वर्ष 2023-24 का 878.23 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीएम की घोषणा के बाद लोगों और डेवलपरों में खुशी की लहर है, उन्होंने फीदाबाद के विकास को एक बार फिर गति देने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया है।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की मीटिंग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर के विकास को लेकर चर्चा की। ग्रेटर फरीदाबाद में आगरा नहर के साथ लगी 20 किमी लंबी सड़क पर दो अतिरिक्त लेन के निर्माण और मौजूदा दो-लेन के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इस मार्ग के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, नोएडा और मेरठ, बुलंदशहर या यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट रोड तक पहुंच में सुधार होगा। मनोहर लाल ने रेखांकित किया कि यह परियोजना उच्च सार्वजनिक हित से जुड़ी है और इससे नागरिकों को बहुत लाभ होगा। यूपी-सिंचाई विभाग इस परियोजना को एफएमडीए के जमा कार्य के रूप में कार्यान्वित करेगा।
278 करोड़ की लगात से सेंट्रल वर्ज और साइकिल ट्रैक के साथ पक्की सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण किया जाएगा। सेक्टर 77, 78, 83, 84 और 89 के साथ-साथ ग्रेटर फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां, भूपानी और फरीदपुर को जोड़ने वाली खेड़ी कलां बाईपास रोड के 75 मीटर लंबे अधूरे हिस्से के निर्माण का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया इसमें किसानों से जमीन की खरीद के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
बीपीटीपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहित मोहन ने बताया कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विकास को गति दी है। इससे रियल एस्टेट को फायदा होगा। सुविधाओं  में विस्तार होगा तो लोग फरीदाबाद की ओर आकर्षित होंगे। कनेक्टिविटी बढ़ने से डेवलपर्स नए-नए प्रोजेक्ट लांच करेंगे, वहीं व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
ओमेक्स ग्रुप के एमडी मोहित गोयल ने बताया कि फरीदाबाद रियल एस्टेट के लिए सीएम की घोषणा बेशकीमती तोहफा है। करोड़ों की लागत से शहर को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा और यातायात साधनों के मजबूत होने से ग्रेटर फरीदाबाद की ओर गुरुग्राम और नोएडा के खरीदार आकर्षित होंगे। जिससे शहर को एक नई पहचान मिलेगी।
भूमिका ग्रुप के उद्दव पोद्दार ने बताया कि बुधवार को फएमडीए की चौथी बैठक में वर्ष 2023-24 का 878.23 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। इसमें शहर की सड़कों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किये जाएंगे। शहर में पेयजल से लेकर अन्य कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। इससे शहर की तरफ लोगों का रुझान बढ़ेगा। यह शहर के लिए बहुत अच्छी खबर है। शहर के विकास के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की है, हम इसका स्वागत करते हैं। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
WhatsApp Group Join Now

2 thoughts on “फरीदाबाद के विकास पर खर्च होंगे साढ़े 4 हजार करोड़, रियल एस्टेट को होगा फायदा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *