सम्भल : संविधान गौरव दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए किया पत्रक वितरण…
विज्ञापन
सम्भल
खलील मलिक
Post Views: 36,046 views
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत मुड़ो वाली मिलक के जाटव बाहुल्य ग्राम में मलीन बस्ती में पत्रक वितरित किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर संविधान की महत्वता और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष अशोक बाजवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोनू, अंकुर धारीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी इस अभियान में शामिल रहे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके संविधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।