अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज लिया…

WhatsApp Image 2025-01-21 at 10.38.18 AM

अलीगढ़

संजय भारद्वाज

Post Views: 36,125 views

जिले के नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सोमवार को अलीगढ़ कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हुए जिले के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकताएं तय की।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुशासन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और सभी विभागों के अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में हर व्यक्ति को न्याय और सुविधाएं सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर कोषागार अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उनके कार्यभार संभालने से जिलेवासियों में सुशासन और विकास की उम्मीदें जगी हैं।

WhatsApp Group Join Now