Bulandshahr News : दुकानों के विवाद में जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

घटना स्थल पर एकत्र पुलिस बल

घटना स्थल पर एकत्र पुलिस बल

दुकानों के विवाद में जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला

जिला पंचायत सदस्य की बेटे ने दुकान में छुपकर बचाई जान

लोगों ने आरोपी पक्ष को खदेड़ तो बच सकी उसकी जान

News24yard 

Amit Kumar Bulandshahr : ( दुकानों के विवाद में जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला) अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर  के गांव गंगावास में सुबह दस बजे दुकानों के विवाद में कुछ हमलावरों ने जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने दुकान में छुपकर अपनी जान बचाई। लोगों ने आरोपी पक्ष को पथराव कर खदेड दिया। पुलिस ने वारदात में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

जिला पंचायत सदस्य के बेटे रूबी मीणा पुत्र निरंजन निवासी गांव दलेल गड़ी का कहना है कि सुबह दस बजे वह अपनी दुकानों में काम करने गए थे। जैसे ही वह दुकानों पर पहुंचे तभी कुछ लोगों ने उनपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोपी पक्ष का सामना किया लेकिन अकेला होने के कारण आरोपी पक्ष उनपर भारी पड़ने लगे तो वह भाग कर एक दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान का शटर गिरा लिया। इस दौरान आरोपी पक्ष ने उनपर कई राउंड फायरिंग कर की। गोलियों की तड़तडाहट सुनकर आसपास के लोग एक़त्र हो गए।

भाग खड़े हुए आरोपी

जब लोगों को जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमले की जानकारी मिली तो लोगों ने आरोपी पक्ष पर पथराव कर दिया। जिसपर आरोपी पक्ष भाग खड़े हुए। पथराव के दौरान आरोपी पक्ष की दो गाडियों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने बताया कि दुकानों को उन्होंने कुछ समय पहले गंगावास निवासी सुरेंद्र मीणा से खरीदा था। आरोपी पक्ष जमीन को इन्हें अपना बताकर दुकानों पर कब्जा करना चाहते हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष के चार लोगों को चोट पहुंची है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। हांलाकि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र कुमार सक्सेना, कोतवाली प्रभारी अहमदगढ़

WhatsApp Group Join Now