UP NEWS आसाम से अफीम की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

Opium smuggler arrested from Assam

Opium smuggler arrested from Assam

आसाम से अफीम की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

तस्कर के कब्जे से चार किलो अफीम बरामद

News24yard Baghpat : चांदी नगर पुलिस ने आसाम से तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार किलो अफीम के बरामद हुई है। वह अफीम को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस की माने तो बरामद अफीम की कीमत करीब 48 लाख रुपये है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है।

आसाम से अफीम की तस्करी करने वाला गिरफ्तार पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिता सिंह ने बताया कि चांदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोड़ा ने पुलिस टीम के साथ ढिकोली जंगल से मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ढिकोली गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप ढाका पुत्र रतन सिंह बताया है। उसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद हुई है। वह अफीम को विभिन्न तरीकरों से आसाम से तस्करी कर लाता था। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 48 लाख रुपए है। तस्कर प्रदीप पूर्व में भी विभिन्न जिलों से चोरी ओर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

WhatsApp Group Join Now