BulandShahr News : गर्मी से बंदर हुआ बेहोश, पुलिस कर्मी ने बचाई जान

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

गर्मी से बंदर हुआ बेहोश, पुलिस कर्मी ने बचाई जान

गर्मी से बंदर हुआ बेहोश, पुलिस कर्मी ने बचाई जान
गर्मी से बंदर हुआ बेहोश, पुलिस कर्मी ने बचाई जान

पुलिस कर्मी द्वारा बंदर की जान बचाने का वीडियो वायरल

News24yard 

अमित कुमार, बुलंदशहर। तेज गर्मी के कारण छतारी थाने में एक बंदर बेहोश हो गया। थाने में तैनात कांस्टेबल विकास तोमर बंदर को हार्ट पंपिंग कर होश में लाए। ठंडा पानी पिला। जिससे वह होश में आ गया। कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने कांस्टेबल की प्रशांसा की है।

छतारी थाने के बाहर एक बंदर अचानक बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गया। पहले लोगों ने उसे देखा फिर लोग बंदर को बेसुध हालत मे छोड़कर चले गए। थाने के बाहर एकत्र हुए लोगों को देखकर वहां तैनात कांस्टेबल विकास तोमर बाहर पहुंचे। वह बंदर को उठाकर छांव में ले गए। उन्होंने चेक किया तो बंदर की सांसें चल रहीं थी। उन्होंने बंदर के कार्ट को पंप किया। साथ ही पानी पिलाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके आसपास काफी बंदर एकत्र हो गए लेकिन वह बंदरों से डरे नहीं। कुछ देर बाद बंदर होश में आ गया।

वीडियो हुआ वायाल

विकास तोमर द्वारा बंदर का उपचार करने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी वीडियो बना ली। जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया वायरल कर दिया। पुलिस कर्मी द्वारा दिखाई गई मानवता को देखकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के कमेंट आए। लोग ने कांस्टेबल विकास के कार्य की प्रशंसा की है।

WhatsApp Group Join Now