शामली : पोलोथिन मुक्त नगर बनाने के लिए नगर पंचायत का अभियान जारी..

WhatsApp Image 2025-01-30 at 10.12.29 AM

शामली

पंकज उपाध्याय

Post Views: 36,102 views

थानाभवन नगर पंचायत द्वारा बुधवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पोलोथिन के खिलाफ एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के आदेशानुसार आयोजित किया गया। अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थानों जैसे मुख्य मार्ग, घंटाघर चौक, चौक बाजार और न्यू घास मंडी में पोलोथिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर कुल 13,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पोलोथिन का उपयोग और भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थानाभवन को पोलोथिन मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।

अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति भविष्य में प्रतिबंधित पोलोथिन का उपयोग या भंडारण करता हुआ पाया जाता है, तो जुर्माना वसूला जाएगा और सामग्री जब्त की जाएगी। इस अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी वसिक अहमद, मनीष कुमार शर्मा, फैजान, शुभम, श्रीकांत और जियो स्टेट एस बी एम से आशमा यासीन भी शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now