बागपत के युवाओं ने हरियाणा जाकर दिखाया दम
बागपत के युवाओं ने हरियाणा जाकर दिखाया दम

एथलीट प्रतियोगिता पदक जीतकर जिले का नाम किया रौषन
News24yard
बागपत। हरियाणा में हुई एथलीट प्रतियोगिता में नगर की शहीद भगत सिंह एकेडमी के धावकों ने मेडल जीते। नगर के पहुंचने पर समाज सेवियों और खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
हरियाणा के राठा खेड़ा में 9 फरवरी को बालक बालिका एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें नगर की शहीद भगत सिंह एकेडमी के धावकों ने भी हिस्सा लिया था। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में परी ने प्रथम स्थान ओर तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नंदनी द्वितीय स्थान परिणीका तृतीय स्थान, 800 मीटर बालक वर्ग में करण प्रथम स्थान ओर कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके नगर पहुंचने पर खिलाड़ियों ओर समाज सेवियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विकास फौजी, मनीष बाल्मिकी, विपिन धामा, परमवीर धामा, सुमित धामा, नीलम धामा, रश्मि यादव, निर्भय सिंह मौजूद रहे।