अलीगढ़ : राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा 2 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन..

WhatsApp Image 2025-01-31 at 12.57.22 PM
विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow

अलीगढ़

योगेश उपाध्याय

Post Views: 36,020 views

अलीगढ़ : राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा 2 फरवरी, रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया गया, जिसमें कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। इस वर्ष सामूहिक विवाह उत्सव के कार्यक्रम का संयोजक और जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन और विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

संस्था के सचिव आकाश चौधरी ने बताया कि परिचय सम्मेलन का आयोजन 2 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे विष्णुपुरी गृह निर्माण कन्या इंटर कॉलेज, बेला मार्ग, अलीगढ़ में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लड़के और लड़कियों का परिचय कराया जाएगा। अलीगढ़ के बाहर से भी लोग आवेदन कर रहे हैं, और संस्था ने लड़कियों के रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह निशुल्क रखा है।

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के जिलाउपाध्यक्ष उमेश शर्मा प्रधान ने इस वर्ष से लागू की गई नई व्यवस्था के बारे में बताया कि जिन लड़के और लड़कियों के आवेदन संस्था के पास आएंगे, उनके बायोडाटा को संस्था की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा, जिससे देशभर से लोग इसे देख सकेंगे। योगेश उपाध्याय ने यह भी बताया कि परिचय सम्मेलन में बनने वाले जोड़ों का विवाह संस्था द्वारा निशुल्क कराया जाएगा और हर जोड़े को गृहस्थी के सभी सामान भी दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की धनराशि वर पक्ष और वधू पक्ष से नहीं ली जाएगी। साथ ही, परिचय सम्मेलन में आए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, जिला महासचिव आकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा प्रधान, जिला सचिव अमित ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now