UP NEWS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जलाभिषेक व रुद्राभिषेक

WhatsApp Group Join Now

मंदिरों पर लगी शिव भक्तों की कतारें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

News24yard गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर लोगों के लिए आरोग्यमय, शांतिमय जीवन की मनोकामना मांगी।
सीएम योगी शुक्रवार सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। यहां बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व विधि विधान से जलाभिषेक कर सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं। जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात की। बच्चों का प्यार से माथा सहला कर आशीर्वाद दिया। कुछ लोगों से हंसी ठिठोली भी की।

बागपत के पुरामहादेव पर हुआ जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर जिला बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर तीन लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए ही सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में अधिकारी लगे हुए हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम पंकज वर्मा ने मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की पुरा महादेव में बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए और तीन दिन तक मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जाए। एडीएम ने बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं बेहतर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए नियमित कांवडिये व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार बृहस्पतिवार की रात 9 बजकर 58 मिनट पर झंडा रोहण होगा और उससे करीब एक घंटे पहले झंडा पूजन शुरू किया जाएगा।

Shiv Mandir
Shiv Mandir

सुरक्षा के किए गए इंतजाम

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के अंदर व आसपास मार्ग में करीब 100 से ज्यादा आईपी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों के आईपी एड्रेस जिस-जिस अधिकारी के पास हैं। कैमरों के सहारे पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मियों से अपने मोबाइल से बात कर सकेंगे। कैमरों का कंट्रोल रूम मंदिर में बनाया गया है। वहीं मंदिर व आसपास करीब 800 जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। करीब तीन सौ पुलिस कर्मी व पीएसी के जवान बाहर से आएंगे, जिनकी ड्यूटी यहां लगाई गई है।

 

WhatsApp Group Join Now