गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
M.S Advt.
M.S Advt.
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now

समाज सेवा में योगदान देने वाली 20 महिलाओं को किया गया सम्मानित

News24yard :: गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 महिलाओं को ‘वूमेन आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गौड़ फाउंडेशन की ओर से सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यह पुरस्कार नवाजा गया। यह पुरस्कार शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, संगीत, खेल,कला एवं संस्कृति, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोएडा की डीसीपी प्रीति यादव भी मौजूद थीं।
गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर चुकी महिलाओं के अनुभव और उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी साझा किया गया। इस पहल ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज के सभी क्षेत्रों में उनकी आवाज को बढ़ाने के लिए गौड़ फाउंडेशन के अटूट समर्पण को रेखांकित किया। इस अवसर पर अलग-अलग प्रतिभाओं से संपन्न महिलाओं को एक मंच पर साथ लाया गया, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। सभी महिलाओं को यह पुरस्कार गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने प्रदान किया। इस अवसर पर अंबिका सक्सेना, लातिका वाधवा, दीप्ति तोलानी, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ. सोनम महाजन समेत अन्य महिलाओं को ‘वूमेन आइकन अवार्ड’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑइडल 14 की प्रतिभागी मुस्कान ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया।

गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार आयोजन पर टिप्पणी करते हुए गौर्स ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा, “महिलाओं की प्रतिभा का जश्न मनाने और उन्हें सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में ‘वीमेन आइकन अवार्ड्स 2024’ की मेजबानी करते हुए हमें खुशी हो रही है। समाज की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। महिलाओं की अदम्य भावना और असाधारण उपलब्धियां समाज को एक नई दिशा देती है। गौड़ ने कहा इस तरह की पहल के माध्यम से हम समावेशिता और लैंगिक समानता की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं, जिससे सभी के लिए एक उज्जवल और अधिक न्यायसंगत भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो।”

महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया महिलाओं का सम्मान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसकेए दिव्या टावर सोसायटी में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान मज़दूरों और कामगारों की महिलाओं को ज़रूरत का सामान भी वितरित किया गया। एसकेए ग्रुप की और से यह आयोजन किया गया। हेमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन हर तबके की महिला का सम्मान करना था। महिलाओं से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया गया और उन्हें शिक्षा और अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान प्रीति झा और बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं।

WhatsApp Group Join Now

You Might Be Missed