Judge Jyotsana Rai मौत का मामला: पिता ने कराई हत्या की रिपोर्ट

69
Judge Jyotsana Rai

Judge Jyotsana Rai

WhatsApp Group Join Now

पिता बोले- मेरी बेटी नहीं कर सकती खुदकुशी

News24yard : बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन Judge Jyotsana Rai  का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।

मूल रूप से मऊ निवासी सिविल Judge Jyotsana Rai  के पिता अशोक कुमार राय का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना कमजोर नहीं है। न ही उनकी बेटी कमजोर थी। वह बहुत मजबूत थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। म्रतक के पिता अपर निदेशक अभियोजन के पद से सेवानिवृत्त हैं। अशोक कुमार राय शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बदायूं पहुचे। अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बेटी नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है। देर रात उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने बेटी की हत्या की। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढें

Judge Jyotsana Rai  

 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि Judge Jyotsana Rai  अपने आवास का अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहीं हैं और न ही वह न्यायालय पहुंचीं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला था। बेडरूम के बराबर वाले कमरे में उनका शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उनके कमरे से कुछ अभिलेख मिले हैं। उनके पिता ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

WhatsApp Group Join Now

69 thoughts on “Judge Jyotsana Rai मौत का मामला: पिता ने कराई हत्या की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *