Aligarh News : अवैध निर्माण हटाने गई एडीए की टीम से बदसलूकी

WhatsApp Group Join Now

अवैध निर्माण हटाने गई एडीए की टीम से बदसलूकी

अवैध निर्माण हटाने गई एडीए की टीम से बदसलूकी
अवैध निर्माण हटाने गई एडीए की टीम से बदसलूकी

पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेई को लोगों से छुडाया

News24yard

Zaunal Aligarh : (अवैध निर्माण हटाने गई एडीए की टीम से बदसलूकी) लोधा थाना क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में ग्रेटर अलीगढ़ को प्रस्तावित भूमि पर हुए अवैध निर्माण को हटाने गई एडीए टीम से लोगों ने बदसलूकी की। पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने पर जेई को लोगों के बीच से सुरक्षित निकाला गया। जेई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

अलीगढ़ प्राधिकरण के जेई गंगेश कुमार सिंह ने बताया गांव जरौली डोर में ग्रेटर अलीगढ़ की भूमि प्रस्तावित है। गांव के कुछ लोग प्रस्तावित भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे। जानकारी मिलने पर निर्माण रोकने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया लेकिन नोटिस के बाद भी आरोपी पक्ष ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया। रविवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर कुछ पुलिस कर्मियों के साथ में अवैध निर्माण सीज करने गए थे। जहां लोगों ने उनके साथ मारपीट, बदसलूकी की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने पर जेई व एडीए की टीम के अन्य सदस्यों को लोगों के बीच से सुरक्षित निकाला जा सका। जेई ने बताया कि आरोपी पक्ष ने करीब 70 प्रतिशत अवैध निर्माण पूर्ण कर लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

WhatsApp Group Join Now