Aligarh News : मामा ने किया छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
Republic Day Advertisement
previous arrow
next arrow
मामा ने किया छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास
मामा ने किया छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास

मामा ने किया छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास

आरोपी मामा ने चाकलेट का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम

News24yard 

जेड ए खान, अलीगढ़ : (मामा ने किया छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास) लोधा थाना क्षे़त्र के एक गांव में रिश्तो को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामा ने चाकलेट दिलाने का लालच देकर छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी मामा को लोगों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थाना लोधा क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी रिश्ते के मामा ने मासूम को चाकलेट दिलाने का लालच दिया। वह बच्ची को चाकलेट दिलाने के बाद एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को एकत्र हुआ देख आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने आरोपी को पकड लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने आरोपी मामा को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

मामा ने भांजी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। – शुभेंदु सिंह, क्षेत्राधिकारी गभाना

WhatsApp Group Join Now