Varshik Rashifal 2024 in Hindi : जाने वार्षिक राशिफल 2024, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए

192
Varshik Rashifal 2024 in Hindi

Varshik Rashifal 2024 in Hindi

विज्ञापन
M.S Advt.
M.S Advt.
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Varshik Rashifal 2024 in Hindi: नया साल शुरू होने से पहले लोगों के जहन में बीते साल की उपलब्धियां में नाकामियां आ ही जाती हैं। लोगों के मन में आने वाले वर्ष को लेकर तरह-तरह के सवाल, उत्सुकता, उमंग और नई आशाएं आती हैं। लोगों के मन में आने वाला नया साल हमारे पूरे जीवन के लिए कैसा रहेगा ?
आर्थिक रूप से नया साल मजबूत रहेगा या नहीं? जीवन में कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल होंगी? सेहत कैसी रहेगी, प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाला साल कैसा रहेगा? इन्हीं सभी सवालों के जवाबों के लिए ज्योतिष के विद्वानों द्वारा कई पहलुओं पर भविष्यवाणियां करते हैं।
नया वर्ष 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा आइए डालते है राशिफल पर एक नज़र…

Varshik Rashifal 2024 in Hindi Highlight

Article Name Varshik Rashifal 2024 in Hindi
Total Rashi 12
Official Website news24yard.com

मेष वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी मंगल
राशि नामाक्षर चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य हनुमान जी
भाग्यशाली रंग लाल
राशि अनुकूल वार मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
मेष वार्षिक राशिफल 2024
मेष वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2024

वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। व्यापार को और मजबूत बना सकते हैं। गुप्त शत्रुओं द्वारा रूकावटों को आप अपने विवेक से अनुकूल बना लेंगे। यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो इस वर्ष में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी शुक्र
राशि नामाक्षर ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024

यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। वर्ष के आरंभ में व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्यस्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।नये अवसर मिलेंगे धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी बुध
राशि नामाक्षर का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य आराध्य- श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग हरा
राशि अनुकूल वार बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
मिथुन राशि के जातक बहुत आकर्षक होते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमता को महत्व देते हैं। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। राशि स्वामी बुध होने के कारण यह अपने बोलने के अनोखे अंदाज से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

वर्ष की शुरुआत में आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।  आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा।

सिंह वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी सूर्य
राशि नामाक्षर मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आराध्य श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग सुनहरा और लाल
राशि अनुकूल वार रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि व्यक्ति निडर,साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

सिंह वार्षिक राशिफल 2024

इस वर्ष में सफलता प्राप्ति होगी किंतु प्रगति की गति इस वर्ष कुछ धीमी रह सकती है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष इच्छित लाभ प्राप्त होगा। अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ साझेदारी करना इस वर्ष के लाभदायक रहेगा। वरिष्ठ लोगों या बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी शुक्र
राशि नामाक्षर रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये
आराध्य श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग सफेद, सिल्वर
राशि अनुकूल वार शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है। इसका संकेत तराजू है,जो इस राशि के संतुलन की सहज भावना को दर्शाता है। इस राशि के लोग हमेशा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व संचारक होता है। वह किसी भी परिस्थिति से अपने निपटने में निपुण है। वह कूटनीतिक, चतुर और अविश्वनीय रूप से करिश्माई होते हैं।

तुला वार्षिक राशिफल 2024

इस वर्ष आपके व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। शत्रुओं द्वारा कार्यों में रुकावटें डाली जा सकती हैं। राहु के प्रभाव से उन पर विजय प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी मंगल
राशि नामाक्षर तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
आराध्य श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग लाल
राशि अनुकूल वार मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
वृश्चिक राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इस राशि के लोग काफी आकर्षक व्यक्तित्व के माने जाते हैं। हालांकि ये ऐसे होते हैं कि अपनी भावनाओं को काबू में रख लेते हैं। सामने वाले लोग इनके मन की बातों को जल्द समझ नहीं सकते। मंगल राशि के स्वामित्व वाले इस राशि के लोगों को काफी साहसी और हिम्मतवाला माना जाता है।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024

साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे। व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी बृहस्पति
राशि नामाक्षर ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे
आराध्य श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग पीला
राशि अनुकूल वार बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। इस राशि के लोग बातों से ज्यादा काम करके दिखाने में भरोसा रखते हैं। अपनी ईमानदारी और वफादारी ये यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं।

धनु वार्षिक राशिफल 2024

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।  आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है।

मकर वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी शनि
राशि नामाक्षर भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आराध्य श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग आसमानी नीला
राशि अनुकूल वार शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। यह लोग काम के प्रति बहुत जूनूनी और समर्पित होते हैं। इस राशि के जातक अनुशासित, जिम्मेदार और व्यावहारिक प्रकृति के होते हैं। इन लोगों में गजब की तार्किक क्षमता होती है। यह लोग एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मुसीबत में यह लोग पूरा साथ देते हैं। इनमें दार्शनिकता का भाव ज्यादा होता है।

मकर वार्षिक राशिफल 2024

इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी शनि
राशि नामाक्षर गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग भूरा,काला
राशि अनुकूल वार शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2024

इस वर्ष नौकरी व व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।

मीन वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी बृहस्पति
राशि नामाक्षर दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आराध्य श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग पीला
राशि अनुकूल वार बृहस्पतिवार, सोमवार, मंगलवार
मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।

मीन वार्षिक राशिफल 2024

व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा।

कर्क वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी चन्द्रमा
राशि नामाक्षर ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।

कर्क वार्षिक राशिफल 2024

वर्ष के प्रारंभ में आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा और व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। आप व्यापार में आय की वृद्धि करेंगे। व्यवसाय में अवरोध भी उत्पन्न करेंगे परंतु आप अपने विवेक से उसे अनुकूल बना लेंगे।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 राशि सारणी

राशि स्वामी बुध
राशि नामाक्षर टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आराध्य श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग हरा
राशि अनुकूल वार बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
कन्या राशि के जातकों का स्वभाव से विनम्र और मृदुभाषी होता है। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग पहले घबरा जाते हैं लेकिन फिर खुद को संभालकर स्थिति पर नियंत्रण पाते हैं। इनकी विनम्रता को लोग कभी-कभी इनकी कमजोरी समझ लेते हैं। इनमें हर मुद्दे को समझने की क्षमता होती है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024

इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है। अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। आपके कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। किंतु स्थितियों में आशातीत सुधार होगा। आप नए उत्साह से अपने कार्य व्यवसाय को अच्छी गति दे पाएंगे। शनि प्रतिस्पर्धा में आपको विजयी बनाएंगे।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now

192 thoughts on “Varshik Rashifal 2024 in Hindi : जाने वार्षिक राशिफल 2024, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए

  1. Link pyramid, tier 1, tier 2, tier 3
    Primary – 500 hyperlinks with integration contained in pieces on publishing portals

    Tier 2 – 3000 web address Forwarded links

    Lower – 20000 references combination, remarks, posts

    Implementing a link pyramid is advantageous for online directories.

    Need:

    One hyperlink to the site.

    Query Terms.

    Valid when 1 keyword from the website topic.

    Highlight the supplementary service!

    Essential! Tier 1 links do not intersect with 2nd and 3rd-level references

    A link network is a device for increasing the flow and referral sources of a digital property or online community

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Be Missed