गौ सेवा को छह बीघा भूमि में बनाई निजी गोशाला

इधर उधर घूमने वाले पशुओं को दे रहे सहारा

प्रदीप कुमार, बागपत

जिले के गोना गांव में रहने वाले रोहित यादव ने छह बीघा भूमि पर निजी  गोशाला बनाई है। रोहित का कहना कि उसने यह गोशाला गोसेवा के साथ किसानो की समस्या दूर करने के लिए यह गोशाला तैयार की है। जिससे सड़को पर फिर रहे बेसहारा गोवंशों की देख भाल हो सके। बताया कि करीब दो वर्षों से वह गोवंशों को सड़क हादसे में मौत ओर किसानों को हो रहे नुकसान को देख रहे थे। जिसके बाद उन्होंने सरकार को सहयोग करने के लिए गोशाला बनाने का मन बनाया। जिसके बाद 23 मार्च 2022 में गोशाला तैयार दी थी। उनकी गोशाला में करीब 35 गाय व अन्य गोवंश है। उनके  गोशाला खोलने से ग्रामीण खुश है। वह सहयोग बतौर गोशाला में चारे ओर गोसेवा का सहयोग करते हैं।

रोहित यादव एक किसान परिवार से है। वह पिछले तीन महीनों से दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करता है। उससे पहले करीब एक साल से खेत पर काम कर गोशाला चला रहा था। रोहित परिवार भी खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है।

गोशाला चलाने के लिए रोहित ने श्री नन्द लाल गऊ एवम मानव सेवा समिति के नाम से गोशाला का रजिस्ट्रेशन कराया था। रोहित का सपना है कि वह धीरे धीरे बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंशो को सहारा दें। जिससे सड़को पर हो रही दुर्घटना व किसानों का नुकसान रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Close Advertisment
x