होली पर बनाए दही की गुझिया

विज्ञापन
M.S Advt.
M.S Advt.
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Make curd gujiya on holi
होली पर बनाए दही की गुझिया

होली पर बनाए दही की गुझिया

News24yard : दही की गुझिया को खास तौर पर इसे त्यौहार पर बनाया जाता है। जैसा की नाम से जाहिर है दही की गुझिया। यह गुझिया के जैसी ही दिखाई देती है। फर्क इतना है कि इसमें अन्य गुझियां की तरह मेवा नहीं दाल भर कर बनाया जाता है। आइए इस बार होली पर बनाए दही की गुझिया। चलो तो होली पर बनाए दही की गुझिया :-

15 दही की गुझिया बनाने की सामग्री

उड़द दाल – कप
नमक 1 छोटा चम्मच
शक्कर 2 छोटा चम्मच
गुझियां तलने के लिए तेल
दही 750 ग्राम

गुझियां में भरने की सामग्री

अदरक बारीक कटी 2 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी 1-2 बड़ा चम्मच
किशमिश 2 बड़ा चम्मच
चिरौंजी 2 बड़ा चम्मच

भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
पिसी लाल मिर्च) छोटा चम्मच
इमली की चटनी (कप/मीठी चटनी ( कप कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच)

बनाने की विधि :  उड़द दाल को बीनकर धो लें। अब इन्हे 3 कप पानी में 4-5 घंटे के लिए भीगने के लिए रख दें। जब दाल अच्छे से भीग जाए तो इसको ग्राइंडर में पीस लें। दाल को पीसने में कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। इससे गुझिया बनाने में मदद मिलती है। पिसी दाल को अच्छे से फेट लें। इससे दाल हल्की हो जाती है। अब एक कटोरे में भरावन की सभी सामग्री लें। इसे आपस में अच्छे से मिलाएं।

https://news24yard.com/guava-chutney-recipe/

https://news24yard.com/roti-tips/
डेढ़ चम्मच दाल को अच्छे से 2 इंच के गोले में फैलाएं। इसे चपाती डिस्क के जैसे चिकना करें। अब बीच में थोड़ी सी भरावन रखें। प्लास्टिक शीट को धीरे से उठायें और गुझिया के किनारे बंद करें। हाथ की उंगलियों को पानी लगाकर गीला करें और धीरे से प्लास्टिक शीट से उठा लें। इस प्रक्रिया में थोड़ा ध्यान रखें कि गुझिया टूटे नहीं। गुझिया को शीट से उठाना। अब गुझिया को गरम तेल में डालें। मध्यम आँच पर गुझिया को सुनहरा होने तक तलें। गुझिया को किचन पेपर पर रखें तेल निकालने के लिए। इसी प्रकार बाकी गुझिया भी बना लें। अब एक बर्तन में गरम पानी लें। इसमें 1 छोटा चम्मच नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें तली हुई गुझिया डालें। गुझिया को अच्छे से पानी में भीगने दें। जब गुझिया पानी में अच्छे से भीग जाएं तो हल्के हाथ से दबा कर पानी निकल दें। ध्यान रखें कि कस कर दबाने से गुझिया फट सकती हैं। दही को अच्छे से फेटें। अब दही में थोड़ा सा नमक, और शक्कर मिलाएं। दही में भीगी हुई गुझिया डालें और दही में अच्छे से डुबा दें। गुझिया को दही में घंटा भर डूबा रहने दें। जिससे कि दही बड़ों के अंदर चला जाए। परोसते समय दही की गुझिया को सर्विंग डिश में लगाएँ अब इनके ऊपर चुटकी भर नमक, थोड़ा लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर बुरकाएँ. आप चाहें तो थोड़ा सी कटी धनिया से भी सज़ा सकते हैं। दही की गुझिया के ऊपर इमली की चटनी डालें। कटी हरी धनिया से सजाकर परोसें स्वादिष्ट दही की गुझिया को।

WhatsApp Group Join Now

You Might Be Missed