Ramzan 2024 : आज दिखा रमजान का चांद, कल से शुरू होंगे रोजे

WhatsApp Group Join Now
eid Moon
eid Moon

Ramzan 2024 : आज दिखेगा रमजान का चांद, कल से शुरू होंगे रोजे

News24yard Ramzan  2024 : भारत में आज रमजान का चांद दिखने की संभावना है। यदि आज चांद दिखाई दिया तो कल से रोजे शुरू हो जाएंगे। माह-ए-रमजान में रोजेदार रोजा रखने के साथ अल्लाह की इबादत करेंगे। आइए जाने प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय :-

Ramjan2024 : आज दिखा रमजान का चांद, कल से शुरू होंगे रोजे रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। आज भारत में चांद देखे जाने की संभावना है। सऊदी अरब में रमजान का चांद देखा जा चुका है। अरब में आज यानि 11 मार्च को पहला रोजा है। वहीं भारत में आज चांद देखे जाने के बाद कल, 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस महीने में रोजदार रोजा रखने के साथ ही कुरान की तिलावट और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है। वहीं शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाएगा।

12 मार्च सहरी का समय

लखनऊ- सुबह 5.04 बजे
कानपुर- सुबह 5.03 बजे
अलीगढ़- सुबह 5.12 बजे
बरेली- सुबह 5.06 बजे

12 मार्च इफ्तार का समय

लखनऊ- शाम 6.13 बजे
कानपुर- शाम 6.17 बजे
अलीगढ़ – शाम 6.34 बजे
बरेली- शाम 6.20 बजे
इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।

तरावीह की नमाज का वक्त तय, आज देखा जाएगा चांद

Ramzan 2024 : आज दिखा रमजान का चांद, कल से शुरू होंगे रोजे माह-ए-रमजान का चांद सोमवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 12 को होगा नहीं तो 13 मार्च को होगा। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में शुरू हो जाएगी। रमजान में तरावीह नमाज का विशेष महत्व है। तरावीह में बीस रकात नमाज अदा की जाती है। तरावीह की नमाज़ में हाफिज़ पूरा कुरआन-ए-पाक सुनाते हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से तमाम मस्जिदों में पारे और समय की घोषणा कर दी गई है। शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा (रात की नमाज) आठ बजे होगी और 8.15 और 8.30 से तरावीह की नमाज होगी।

WhatsApp Group Join Now