Ayodhya News : होली पर रामलला को लगेगा 56 व्यंजनों का भोग
होली पर रामलला को लगेगा 56 व्यंजनों का भोग
भोग लगने के बाद भक्तों में वितरित किया जाएगा प्रसाद
News24yard : (होली पर रामलला को लगेगा 56 व्यंजनों का भोग) लंबे इंतजार के बाद रामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामनगरी के लोग इस बार दोगुना उमंग के साथ होली खेलने की तैयारी में हैं। वहीं राममंदिर ट्रस्ट ने भी होली कीयोजना बनाना शुरू कर दिया है। पुजारी होने की तैयारियों पर प्रतिदिन चर्चा कर रहे हैं। होली पर रामलला को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
इस बार राममंदिर की होली पर न केवल अयोध्या बल्कि दुनिया भर के लोगों की निगाहें टिकी हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी होली मनाने की योजना में जुटे हैं। वर्षां बाद रामलला अयोध्या में अपनी होली मनाएंगे। या यूं कहें कि रामलला की यह पहली होली होगी। संतों का कहना है कि होली पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी पूरे उत्साह के साथ बयां होगी। श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार भक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिले, ऐसी तैयारी की जा रही है।
56 व्यंजनों का भोग
रामलला को नए वस्त्र धारण कराए जाएगे। 56 प्रकार के विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाएगा। भोग के बाद यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। इसके बाद अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाएंगे। इस बार राममंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, होली के गीतों व पदों का गायन होगा।