Baghpat News : लाक्षागृह पर किया रोजा इफ्तार, सात गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

लाक्षागृह पर किया रोजा इफ्तार, सात गिरफ्तार

महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह
महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह

पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज की धार्मिक भावना भड़काने की रिपोर्ट

News24yard 

प्रदीप पांचाल, बागपत होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने लाक्षागृह पर रोजा इफ्तार किया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

बरनावा में महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह स्थित है। अक्सर लोग इस ऐतिहासिक धरोहर को को देखने के लिए आते हैं। बिनौली में दुल्हेंडी (होली) के दिन समुदाय विशेष के सात युवक महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह के टीले पर पहुंचे। उन्होंने वहां बैठकर रोजा एफ्तार किया। जानकारी मिलने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। बिनौली थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now