Bijnor News : फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

WhatsApp Group Join Now

फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव
फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

जानकारी मिलने पर पेड़ के आसपास पहुचे लोग

News24yard 

अमीन अहमद, बिजनौर बमनोला गांव के जंगल मे 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच में जुटी है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव
फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

बमनोला गांव निवासी कावेंद्र (22) मजदूरी कर परिवार का पालन करते थे। रविवार शाम वह घर से बिना बताए कहीं चले गए। परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। सोमवार सुबह उनका शव गांव के जंगल मे पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव नीचे उतार कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से रेलवे टिकट मिले। एक टिकट चांदपुर से बिजनौर व दूसरा नजीबाबाद से बिजनौर का था। पुलिस का मानना है कि कावेंद्र ने रात में चांदपुर से नजीबाबाद व नजीबाबाद से चांदपुर का सफर किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

शराब की लत से परिजन परेशान

लोगों की माने तो कावेंद्र शराब पीने का आदी था। वह शराब पीने के बाद झगड़ा करता था। पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। जिस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

WhatsApp Group Join Now