Bulandshahr News : भोला सिंह के सामने नगीना सांसद गिरीश चंद लड़ेंगे चुनाव

WhatsApp Group Join Now

भोला सिंह के सामने नगीना सांसद गिरीश चंद लड़ेंगे चुनाव

भोला सिंह के सामने नगीना सांसद गिरीश चंद लड़ेंगे चुनाव
भोला सिंह के सामने नगीना सांसद गिरीश चंद लड़ेंगे चुनाव

एक होटल में कार्यक्रम के दौरान हुई घोषणा

News24yard 

अमित कुमार बुलंदशहर। बसपा ने जिला बुलंदशहर में भोला सिंह के सामने नगीना के सांसद गिरीश चंद जाटव को मैदान में उतारा है। सोमवार को भूड़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा की गई। घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने जिले में भाजपा को जीत की हैट्रिक न लगाने देने का दावा किया है।

सोमवार को भूड़ रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल राजन व संचालन हरवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मेरठ मंडल प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने बुलंदशहर लोकसभा सीट पर नगीना से सांसद गिरीश चंद जाटव के प्रत्याशी होने की घोषित की। प्रत्याशी की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गिरीश चंद जाटव ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है। लोग देश में बसपा को बतौर विकल्प देख रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा को भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक वोट मिले थे। जिससे स्पष्ट होता है कि लोग पार्टी की नीतियों से खुश हैं। इस मौके पर राजकुमार गौतम, यशपाल, प्यारे लाल जाटव, बाबू लाल गौतम, राकेश, इरफान, हरवीर सिंह, सत्यदेव गौतम मौजूद रहे।

क्या बोले बसपा जिलाध्यक्ष

पार्टी ने नगीना सांसद गिरीश चंद जाटव को प्रत्याशी बनाया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। भाजपा सरकार से लोग नाखुश हैं। इसका फायदा बसपा को मिलेगा। – कमल राजन, बसपा जिला अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now