Bijnor News : चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now

चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट

चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट
चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट

सौतेली बड़ी बहन ने दिया वारदात को अंजाम

News24yard

अमीन अहमद, बिजनौर। सौतेली बहन ने देर बृहस्पतिवार देर रात 5 व 7 साल की दो बहनों की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। सौतेली बड़ी बहन ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सौतेली बहन की माने तो उसे घर का सारा काम करना पड़ता था। जिस कारण उसने दोनों छोटी बहनों को मार दिया।

चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट
चुन्नी से गला घोंटकर दो छोटी बहनों को उतारा मौत के घाट

गोहावर गांव निवासी सविता की पुखराज से शादी हुई थी। करीब 12 वर्ष पूर्व उसने पुखराज को छोड़ दिया। पहले पति पुखराज से सविता को दो बेटियां हैं। पहले पति को छोड़ने के बाद उसने सहदेव से दूसरी शादी कर ली। सहदेव आस्करीपुर में ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता है। सहदेव से उसका चार बच्चे हैं। वह पति और छह बच्चों के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार रात सभी कमरे में सोए हुए थे। 13 वर्षीय बेटी ने बताया कि उसने साथ सो रही दोनों बहनों का दुपट्टे से गला घोंटा है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि हमारा बड़ा परिवार है। घर का सारा काम उसे करना पड़ता था। सूचना मिलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी संजीव वाजपेई, सीओ चांदपुर, नूरपुर कोतवाल, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम को भेजे शव

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बहनों के शव बेड पर पड़े थे। परिजनों ने बताय कि बड़ी बहन कक्षा आठ में पढ़ती है। श्रुति क्लास दो में पढ़ती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक बच्चियों के चचेरे भाई प्रमोद ने बताया, बड़ी बहन मेरे पास भागते हुए आई और बताया चलिए बहनों को कुछ हो गया है। हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। उसी ने पहले अन्य घर वालों को जगाया था। हमने लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये सब किसने किया, हमें नहीं पता।

WhatsApp Group Join Now